Home छत्तीसगढ़ हाथी दांत की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार

हाथी दांत की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार

0
54

acn18.com/ गरियाबंद। शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ वन विभाग और ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्मटमें ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच तस्करों को दबोचा है। पकड़े गए तस्करों के पास से टीम ने दो नग हाथी दांत बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन विभाग को शक है कि पकड़े गए तस्कर जंगली जानवरों के शिकार में भी शामिल हो सकते हैं। तस्करों को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अफसर और ओडिशा वन विभाग की टीम के कर्मचारियों ने पकड़ा है।