Home छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा कार्यालय में बैठक, बनी रणनीति

निकाय चुनाव: भाजपा कार्यालय में बैठक, बनी रणनीति

0
117

acnh18.com/  रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक चली बैठक में चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे। बैठक में पहले निगम और पंचायत चुनावों को एक साथ करवाने पर चर्चा हुई। फिर यह तय किया गया कि अगर दोनों चुनाव एक साथ होंगे तो अभी पंचायतों के आरक्षण ही तय नहीं हो पाए हैं। इस प्रक्रिया में कम से कम 15-20 दिन लग सकते हैं। इस तरह आचार संहिता 15 जनवरी के बाद ही लग पाएगी। ऐसे में परीक्षाएं बाधित हो जाएंगी। चार घंटे चली बैठक में अंतिम निर्णय यह लिया गया कि अगर 10 जनवरी के पहले सभी प्रशासकीय कार्य हो जाते हैं तो चुनाव फरवरी में करवा लिए जाएं, वरना इसे मार्च के बाद ही किया जाए।