Home छत्तीसगढ़ झालावाड़ से हार्ट-लंग्स-लीवर-किडनी को लेकर जयपुर के लिए हेलिकॉप्टर रवाना:राजस्थान में पहली...

झालावाड़ से हार्ट-लंग्स-लीवर-किडनी को लेकर जयपुर के लिए हेलिकॉप्टर रवाना:राजस्थान में पहली बार इस तरह का ऑर्गन ट्रांसपोर्टेशन; जोधपुर भी भेजे जाएंगे दो अंग

0
88

acn18.com/  राजस्थान में पहली बार सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (जयपुर) में हार्ट और लंग्स का ट्रांसप्लांट एक साथ किया जाएगा। इसके लिए रविवार को हेलिकॉप्टर से झालावाड़ से जयपुर ऑर्गन लाए जा रहे हैं।

झालावाड़ पुलिस परेड ग्राउंड से हेलिकॉप्टर ने करीब 10.30 बजे उड़ान भरी है। हेलिकॉप्टर एसएमएस के मेडिकल कॉलेज में करीब 11.30 बजे उतरेगा। जहां से ग्रीन कोरिडॉर बनाकर एसएमएस हॉस्पिटल तक ऑर्गन पहुंचाए जाएंगे।

एक लीवर और एक किडनी को जोधपुर एम्स भी ले जाया जाएगा। झालावाड़ के पीपाजी के रहने वाले विष्णु (33) का मेडिकल कॉलेज में ब्रेनडेड के बाद 13 दिसंबर को अंगदान हुआ था।

झालावाड़ से जयपुर ऑर्गन ट्रांसप्लांट की PHOTOSझालावाड़ के पुलिस ग्राउंड से हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। करीब एक घंटे के सफर के बाद जयपुर पहुंचेगा।ऑर्गन के जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद इन्हें दो विशेष एंबुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। फोटो- झालावाड़ मेडिकल कॉलेज का ऑर्गन रवानगी है।

error: Content is protected !!