Home KORBA फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़ी महिला ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी,पैसे वापसी...

फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़ी महिला ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी,पैसे वापसी का बनाया गया था दबाव,पुलिस ने कहा,गले पर मिले फांसी के फंदे के निशान

0
169

Acn18.com/कोरबा की हजारों महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने का भरोसा दिलाकर कई फायनेंस कंपनी का कर्जदार बनाने वाली फ्लोरामैक्स कंपनी के खिलाफ कानून का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है। इस बीच कंपनी से 80 महिलाओ को जोड़ने वाल ग्राम सकदुककला निवासी भगवती बाई की मौत के मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी का मामला उजागर होने के बाद कंपनी से जुड़ने वाली महिलाओं ने पैसे वापसी का दबाव बनाया शायद यही वजह है,कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर हमने भगवती बाई की मौत की विवेचना कर रहे करतला थाना में पदस्थ एएसआई चंद्रा से बात की तब उन्होंने बताया,कि शव के निरिक्षण के दौरान उसके गले में फांसी के फंदे के निशान पाए गए हैं इस आधार पर उसके द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा,कि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

error: Content is protected !!