Home KORBA सनकी आशिक ने नाबालिग प्रेमी को चाकू से किया लहुलुहान,कोतवाली थाना क्षेत्र...

सनकी आशिक ने नाबालिग प्रेमी को चाकू से किया लहुलुहान,कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला,आदतन नशेड़ी है युवक

0
123

Acn18.com/कोरबा में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही,आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कोतवाली थानांतर्गत बीती रात सीतामणी ईलाके में फिर से इस तरह की घटना सामने आई,जहां एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी नाबालिग प्रेमिका को लहुलुहान कर दिया। बताया जा रहा है,कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और किसी बात को लेकर युवक ने अपनी प्रेमिका की ये हालत कर दी। गंभीर हालत में उसे रानी धनराजकुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। आरोपी युवक का नाम निलेश दास उर्फ कालू है। परिजनों ने बताया,कि वह हर तरह का नशा करता है। शराब,गांजा सहित उसके द्वारा मेडिकल नशा किया जाता है,जिससे उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। परिजन भी उसे जेल के सलाखों के पीछे देखना चाहते है।

error: Content is protected !!