Home छत्तीसगढ़ एसयूवी के साइड में दिखा अजगर जा घुसा पहिए में आधी...

एसयूवी के साइड में दिखा अजगर जा घुसा पहिए में आधी रात को रेस्क्यू ऑपरेशन कर दी गई राहत

0
41

acn18.com/ कोरबा जिले के जमींपाली स्थित सरदार पटेल नगर के एक आवास में रहने वाले लोग आधी रात को इसलिए परेशान हो गए क्योंकि उन्होंने अपनी एसयूवी गाड़ी के पास जिस अजगर को देखा था भाई कुछ देर के बाद पहिए की ओट में घुस गया। घर के लोगों की सूचना पर कड़ाके की ठंड में नोवा नेचर सोसाइटी के कार्यकर्ता जितेंद्र सारथी यहां पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत कर वहां के उस हिस्से से अजगर को निकाला जहां वह घुसा हुआ था। रेस्क्यू पूरा होने की सूचना कटघोरा डीएफओ को दी गई और इसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई।