Acn18.com/कोरबा में ग्राम कनबेरी के पास एक चलती कार में भीषण आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। कोरबा से कनकी जाने के दौरान कार आग की चपेट में आ गई और धू-धूकर जलने लगी। इस घटना में कार चालक बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है,कि लोगों ने जब कार से धुआं उठता देखा तक डायल 112 की टीम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद कार से चालक को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




