आर ए पांडे बने पूर्वांचल विकास समिति कोरबा के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में निवास रत पूर्वांचलियों में हर्ष व्याप्त

उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर छत्तीसगढ़ की धरा को अपने श्रम से सीचने वालों का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्वांचल विकास समिति की केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। आर ए पांडे सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए|

राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के सभागार में आयोजित पूर्वांचल विकास समिति के सामान्य सभा की बैठक में पदाधिकारी ने समाज की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को भिज्ञ कराया। जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया |

सामान्य सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने अपने कार्यकाल में कमेटी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया । उन्होंने बताया कि कोरोना काल में समाज के लोगों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को भोजन और सुखा भोजनज पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संकट की इस घड़ी के टलने के पश्चात समाज द्वारा अपने भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया जो अंतिम चरण में है  समिति के संयोजक अशोक तिवारी ने समिति के प्रादुर्भाव काल से लेकर आज तक किए गए कार्यों का वर्णन करते हुए सभी अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियो के समर्पण की सराहना की तत्पश्चात एजेंडा में शामिल निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पूर्वांचल विकास समिति के संयोजक इंजीनियर अशोक सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया ।उन्होंने चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की और फिर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आर ए पांडे का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जिसका समर्थन पूर्व अध्यक्ष व समिति के संरक्षक कमलेश यादव और अन्य लोगों ने किया |

निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के पश्चात समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर ए पांडे पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक कमलेश यादव निवृत्त मान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएन सिंह ने भी सामान्य सभा को संबोधित किया|

संचालन का दायित्व निभाया वेद यादव और डी एन राय ने। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य दानी शर्मा रामनरेश शर्मा आरके सिंह गुरुजी राजेंद्र सिंह आरपी तिवारी सुमन कुमार बिमल सिंह गोपाल नारायण सिंह विवेक सिंह अंबुज शर्मा चंदन मिश्रा हेमंत दुबे धरम तिवारी संजय पांडे गुलजार सिंह नीरज कुमार विनोद सिंहा सुनील कुमार शंभू शर्मा ललन सिंह समेत सभी इकाइयों के अध्यक्ष सचिव अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे|