Home KORBA घर के बाहर खड़ी मारुती वैन को किया गया आग के हवाले,अज्ञात...

घर के बाहर खड़ी मारुती वैन को किया गया आग के हवाले,अज्ञात लोगों ने घटना को दिया अंजाम,टायर फटने पर घटना की मिली जानकारी

0
64

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत सुपातराई गांव में आगजनी की एक घटना सामने आई है। बीती रात घर के बाहर खड़ी मारुती वैन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। रात करीब डेढ़ बजे वाहन का टायर फटा तब वाहन मालिक अख्तर बली को इस बात की जानकारी मिली। वह जब तक घर से बाहर आता तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुकी है। वाहन मालिक ने बताया,कि उसकी वाहन एक निजी स्कूल में नियोजित था। इस घटना से उसे काफी नुकसान पहुंचा है।