spot_img

स्टॉपर टूटने से मजदूर की मौत, BSP में बड़ा हादसा

Must Read

दुर्ग। भिलाई शहर स्थित इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में मजदूर पर 150 किलो वजनी स्टॉपर गिर गया।

- Advertisement -

हादसे में ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मौके पर संयंत्र के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी। जिससे स्टॉपर टूट गया।

स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया।

शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं। घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस हादसे से बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। वही भट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

डॉ सुबोध थवाईत से अस्पताल में की गई हाथापाई ,पुलिस ने दर्ज किया मामला ,वीडियो हुआ वायरल 

Acn18.com/ कोसाबाडी कोरबा स्थित थवाईत नर्सिंग होम के संचालक और सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुबोध थावाइत के साथ मरीज के...

More Articles Like This

- Advertisement -