Home छत्तीसगढ़ भाजपा नेता का 10 लाख लेकर उड़ा शातिर, दिया पैसे डबल का...

भाजपा नेता का 10 लाख लेकर उड़ा शातिर, दिया पैसे डबल का झांसा

0
140

सूरजपुर । ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग अलग अलग ​तरीके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुरर से सामने आया है, जहां भाजपा नेता से 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी असफाक उल्लाह ने 35 दिन में पैसा डबल करने का झांसा दिया और भाजपा नेता से 10 लाख रुपए ले लिया। जिसके बाद अब वो फरार हो गया है। जब इसकी भनक भाजपा नेता को लगी तो वो इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा आरोपी ने अलग अलग लोगों से 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है।

error: Content is protected !!