Home छत्तीसगढ़ एनीकट निर्माण में लगी ठेका कंपनी के सामानों की लूट, गिरफ्तार किया...

एनीकट निर्माण में लगी ठेका कंपनी के सामानों की लूट, गिरफ्तार किया पुलिस ने दो आरोपियों को

0
128

बीपी मिश्रा एंड कंपनी की पचरा साइट से पोकलेन मशीन मटेरियल सहित लोहे के सामानों की लूट के मामले में पुलिस ने जीशान मोहम्मद और सलमान को गिरफ्तार किया है ।

यह दोनों कटघोरा के पूछापारा के रहने वाले हैं, जो 31 अगस्त को घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे थे। बांगो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि उनके साथ अन्य सहयोगी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त की रात को यह घटना तांन नदी क्षेत्र के पचरा में हुई थी। कोरबा किसी का कंपनी यहां पर एनीकट का निर्माण कर रही है। लूट के इस मामले की रिपोर्ट जयेश मिश्रा के द्वारा कराई गई थी जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ और लोगों की भूमिका का पता चला है और उनकी तलाश की जा रही है।