Home KORBA छुहीखदान धसकने से दो लोगों की मौत,बिजोरा नाला के पास हुआ हादसा

छुहीखदान धसकने से दो लोगों की मौत,बिजोरा नाला के पास हुआ हादसा

0
174

Acn18.com/प्रदेश के अंबिकापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। छुही मिट्टी निकालने के दौरान खदान के धसकने के कारण दो लोग उसमें दब गए,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कुन्नी चौकी क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास का है। बताया जा रहा है,कि दोनों मृतक सुबह 6 बजे छुही मिट्टी लेने गए हुए थे। दोनों मिट्टी निकाल रहे थे,तभी हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी औपचारिकताओं को पूरा कर दोनों के शव को पीएम के लिए रवाना किया।

error: Content is protected !!