spot_img

जम्मू-कश्मीर विधानसभा रिजल्ट:रुझानों में NC-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना हारे; महबूबा की बेटी ने भी हार स्वीकारी

Must Read

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने 51 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 26 और पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। निर्दलीय और छोटी पार्टियां 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दो सीट पर चुनाव लड़े। बडगाम में उन्हें जीत मिली, गांदरबल पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे हैं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में NC-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री साय

Acn18.com/महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा...

More Articles Like This

- Advertisement -