Home KORBA वॉटरफॉल में डूबने से छात्र की मौत,परसाखोला पिकनिक स्पॉट की घटना,माता-पिता गए...

वॉटरफॉल में डूबने से छात्र की मौत,परसाखोला पिकनिक स्पॉट की घटना,माता-पिता गए थे तीर्थ यात्रा पर

0
152

Acn18.com/पिकनिक मनाने के दौरान वॉटरफॉल में नहाना डीएव्ही स्कूल गेवरा के एक छात्र को काफी महंगा पड़ गया,जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दीपका निवासी छात्र अनुराग द्विवेदी की परसाखोला पिकनिक स्पॉट में डूबने के कारण हो गई। अनुराग अपने तीन अन्य साथी सक्षम तिवारी,प्रियम शुक्ला और प्रज्ञान के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान चारों साथी नहाने के लिए पानी में गए और इस दौरान गहराई में समाने के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सक्षम,प्रियम और प्रज्ञान की जान बचा ली लेकिन अनुराग को बचाया नहीं जा सका और उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है,कि मृतक के माता और पिता तिर्थ यात्रा पर द्वारका गए हुए है। अनुराग की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!