Home छत्तीसगढ़ नसरल्लाह के भाई के मारे जाने का दावा:जिस बंकर में हिजबुल्लाह की...

नसरल्लाह के भाई के मारे जाने का दावा:जिस बंकर में हिजबुल्लाह की मीटिंग होने वाली थी, वहां इजराइल ने 11 मिसाइलें दागीं

0
124

इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भाई हाशिम सैफिद्दीन की भी मौत का दावा किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने गुरुवार को बेरूत में सैफिद्दीन को निशाना बनाकर हमला किया।

अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने जमीन के नीचे बने बंकर पर 11 मिसाइलें दागीं। यहां पर हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसमें सैफिद्दीन के भी शामिल होने वाला था। सैफिद्दीन वहां पहुंचा था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं, यह भी पता नहीं चला है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) या फिर हिजबुल्लाह ने सैफिद्दीन के मारे जाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सैफिद्दीन 1982 से ही हिजबुल्लाह से जुड़ा हुआ था। पिछले सप्ताह नसरल्लाह के मारे जाने के बाद उसके हिजबुल्लाह चीफ बनाए जाने की चर्चा थी। वह रिश्ते में नसरल्लाह का ममेरा भाई है।

सैफिद्दीन, हसन नसरल्लाह की तरह ही काली पगड़ी बांधता है। अमेरिका ने उसे 2017 में आतंकवादी घोषित किया था। वह हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता है। इसके अलावा वह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है।

error: Content is protected !!