spot_img

एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की मौत,एसईसीएल के गेवरा खदान में हुआ हादसा

Must Read

Acn18.com/एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना हुई है,जहां एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। आज रात ही इसी खदान में 240 टन वजनी डंपर के फिसलकर 80 फिट नीचे गिर जाने के कारण चालक पुष्पराज गंभीर रुप से घायल हो गया था,वहीं दोपहर के वक्त हुए हादसे ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। मृतक का नाम गोरेलाल पटेल था,जो ग्राम रलिया का निवासी था। बताया जा रहा है,कि वाहन बारुद खाली कर वापस लौट रहा था,इसी दौरान एक्स्प्लोसिव वाहन फिसलकर पलट गया और इंजीनियर का अंत हो गया। वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वाहन में आधा दर्जन लोग सवार थे। इंजीनियर की जहां मौत हुई है वहीं बाकी के लोग घायल बताए जा रहे है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाला प्रभारी गिरफ्तार, 49 लाख रुपये के गबन का है आरोप

मुंगेली। जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में स्थित धान उपार्जन केंद्र छटन में धान खरीदी में अनियमितता के मामले...

More Articles Like This

- Advertisement -