Home KORBA खेल सामग्री पाकर खुश हुए कराटे खिलाड़ी,बिना सामग्री के ही करते थे...

खेल सामग्री पाकर खुश हुए कराटे खिलाड़ी,बिना सामग्री के ही करते थे अभ्यास

0
87

Acn18.com/कोरबा जिले के ग्राम कोथारी नवापारा रोगदा में रहने वाले कराटे खिलाड़ी अब काफी प्रसन्न है। उनकी प्रसन्नता की वजह कुछ और नहीं बल्की खेल सामग्री मिलने की है। खेल सामग्री के अभाव में ही खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे,बावजूद इसके उन्होंने दिल्ली में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ी समीर कंवर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कोरबा लौटने के पश्चात खिलाड़ी ने कलेक्टर से खेल सामग्री की मांग की,जिसे उन्होंने पूरा कर दिया,जिसके बाद समीर के साथ ही अन्य खिलाड़ी भी गदगद नजर आए और अधिक मेहनत कर कोरबा का नाम रौशन करने की बात कही।

error: Content is protected !!