Home KORBA जहरीले सांप के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत,परिवार में...

जहरीले सांप के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत,परिवार में पसरा मातम

0
119

Acn18.com/कोरबा के कोहड़िया क्षेत्र में रहने वाली एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया,जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम अंचल पटेल था,जो कक्षा पहली की छात्रा थी। बताया जा रहा है,कि रात के वक्त किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरु करवाया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। मासूम बच्ची की मौत से पूरा परिवार सद्में में डूब गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!