spot_img

प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने कर ली खुदकुशी.आत्महत्या करने का लाइव वीडियो आया सामने

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में MP के पुष्पराजगढ़ के एक जायसवाल युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, प्रेमिका से धोखा मिलने पर उसने सुसाइड किया है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी निवासी शिवम जायसवाल (27) कुछ साल पहले रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आया था। जहां कोरबा के परसदा में अपने मामा के यहां रहने लगा। अपने मामा का व्यवसाय देख रहा था। उन्हीं के घर में रहता भी था।

डेढ साल से रिलेशनशिप में थे

परिजनों का कहना है कि, परसदा गांव के ही किसी जायसवाल की लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। दोनों एक दूसरे को पिछले डेढ साल से प्यार कर रहे थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया।

घर में फांसी लगाकर दी जान

अपनी प्रेमिका को लेकर शिवम कुछ समय से परेशान रहता था। 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदा। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था। उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।

 

शिवम के परिजनों का आरोप है कि, उसके प्रेमिका के परिवार वाले शिवम को दूर रहने की धमकी देते थे। जिससे वो परेशान था। बाद में लड़की ने भी प्यार में धोखा दिया और बात करना बंद कर दिया। वो किसी और से बात करने लगी। जबकि दोनों ने कहीं शादी भी कर ली थी। मांग में सिंदूर भरी एक तस्वीर भी परिजनों को मिली है।

मानसिक रूप से प्रताड़ित किया- परिजन

परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

सुसाइड नोट भी बरामद

शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।

पुलिस जल्द सभी पहलुओं पर करेगी पूछताछ- विवेचक

इस मामले के विवेचक और पानी थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की बात सामने आई है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -