Home KORBA नगर पंचायत के सीएमओ और बाबू का कारनामा,डकार लिए करोड़ों रुपए

नगर पंचायत के सीएमओ और बाबू का कारनामा,डकार लिए करोड़ों रुपए

0
132

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में नगर पंचायत जैजैपुर के सीएमओ और क्लर्क ने मिलकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। अध्यक्ष और ठेकेदारों को अंधेरे में रखकर उनके द्वारा करोड़ों रुपयों का घपला किया गया है। नरगप पंचायत अध्यक्ष ने मामले की शिकायत की तब कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है,कि 49-49 हजार रुपयों के कई चेक काटकर दोनों के द्वारा करोड़ों रुपयों का आहरण कर दिया। अध्यक्ष की शिकायत पर प्रशासन के अधिकारी नगर पंचायत के कार्यालय पहुंचे और जांच शुरु की तब बाबू मौके से नदारद मिले,जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।