Home KORBA मुक्तिधाम में नहीं है शेड,बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार करने की...

मुक्तिधाम में नहीं है शेड,बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार करने की मजबूरी

0
110

Acn18.com/जांजगीर जिले के ग्राम बुची हरदी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुक्तिधाम में शेड का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के कारण एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर लोग काफी परेशान हुए। पानी गिरने के कारण चिता में आग नहीं लग पा रही थी। लोगों बड़ा से तिरपाल तानकर जब खड़े हुए तक जाकर कहीं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण हुई। लोग चाहते है,कि मुक्तिधाम में शेड का निर्माण हो ताकी उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।