Home छत्तीसगढ़ प्रतीक्षालय के सामने फैली थी गंदगी, एक्सीवेटर से हटवाया

प्रतीक्षालय के सामने फैली थी गंदगी, एक्सीवेटर से हटवाया

0
91

नगर पालिका दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का दौरा किया। वार्डों के पूजा पंडाल स्थल में जाकर सफाई व्यवस्था को जाना।

इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पीछे यात्री प्रतिक्षालय में कोल ट्रांसपोर्टरों के द्वारा गणेश उत्सव का पर्व मनाया जाता है। यात्री प्रतिक्षालय के सामने गंदगी पड़ी है।

इस पर नगर पालिका के स्वच्छता अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एक्सीवेटर से मलबे को हटवाया गया। गणेश उत्सव पर्व से पहले सभी पूजा पंडालों का रंगरोगन कराने अफसरों को निर्देशित किया।

error: Content is protected !!