कोरबा पुलिस की जान उस वक्त एक बार फिर से आफत में आती दिखी जब सिविल लाइन पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोपों में गिरफ्तार किए गए युवक ने जहर पानकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि चोरी के मामले में हिरासत में लेकर 20 वर्षीय युवक से सिविल लाइन पुलिस पूछताछ कर रही थी तभी लघु शंका करने के बहाने युवक शौचालय किया जहां रखा फिनायल उसने पी लिया। जानकारी मिलने ही पुलिस कर्मी आरोपी को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया है कि मरीज की हालत खतरे से बाहर है





