Acn18.com/भाजपा संगठन ने पार्टी के वरीष्ठ नेता और जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को पार्टी के सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। एक सितंबर से पूरे देश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हर बूथ से दो सौ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में पार्टी ने भी प्रदेश में नए सदस्य बनाने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है,जिसके तहत गोपाल मोदी को सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी बनाया गया है।




