Home KORBA महिंद्रा वर्कशॉप में खड़ी कैंपर वाहन में लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद...

महिंद्रा वर्कशॉप में खड़ी कैंपर वाहन में लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

0
111

Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थाना अंतर्गत सुनालिया बायपास मार्ग पर संचालित महिंद्रा वर्कशॉप के भीतर खड़ी एक वाहन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है। आग लगने के बाद देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,नहीं तो स्थिती और भी गंभीर हो सकती थी।

error: Content is protected !!