Home KORBA मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की गुमशुदा पत्नी की खोज-खबर करने...

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की गुमशुदा पत्नी की खोज-खबर करने के दिए निर्देश

0
116

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!