Home KORBA आवास का छज्जा गिरने से महिला बाल बाल बची,सुधार कार्य कराने का...

आवास का छज्जा गिरने से महिला बाल बाल बची,सुधार कार्य कराने का आश्वासन मिला, लेकिन काम नहीं

0
135

Acn18.com/दीपिका क्षेत्र अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉलोनी के आवास क्रमांक एमडी 605 में यह घटना हुई। कुसुम लता जायसवाल ने बताया कि भोजन बनाने के लिए किचन रूम में जा रही थी इस दौरान छज्जा का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इससे मौके पर अजीब स्थिति निर्मित हो गई। अगर थोड़ी सी भी असावधानी बरती जाती तो महिला को लेने के देने पड़ जाते । कुसुम लता ने बताया कि रसोई कक्ष के अलावा शयन कक्ष में भी समस्याएं हैं। ऑफिशियल प्रबंधन को इस बारे में सूचना दी गई है लेकिन उसकी ओर से जरूरी कामकाज नहीं कराया गया।

error: Content is protected !!