spot_img

वायनाड में लैंडस्लाइड- अबतक 276 मौतें:राहुल-प्रियंका कुन्नूर पहुंचे, रिलीफ कैंप जा रहे, विजयन का आरोप- मौसम विभाग से रेड अलर्ट नहीं मिला

Must Read

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 276 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। ड्रोन, NDRF, SDRF, स्नीफर डॉग्स के साथ रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुल बनाने का काम अंतिम चरण में है। सेना को उम्मीद है कि आज दोपहर से पहले पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

लैंडस्लाइड सोमवार देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं।

बुधवार देर रात तक 1592 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है। राहुल गांधी कुछ देर में वायनाड पहुंचेंगे। उनकी स्पेशल फ्लाइट कुन्नूर पहुंच गई है। यहां से वह सड़क मार्ग से वायनाड जाएंगे। वह प्रियंका गांधी के साथ रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस पर केरल CM विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। IMD ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया। सीएम ने गुरुवार को कोझिकोड से वायनाड तक हवाई दौरा करके हालातों का जायजा लिया।

केरल विधानसभा के स्पीकर एएन शमसीर भी पीड़ितों का हाल जानने मेप्पडी के हेल्थ सेंटर पहुंचे है। यहां 90 शव रखे हुए है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -