Home KORBA कॉलोनी में घुसा पानी. पानी से बचने लोग निकले घर से बाहर...

कॉलोनी में घुसा पानी. पानी से बचने लोग निकले घर से बाहर video

0
122

Acn18.com/बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कोरबा के लोगों को हलाकान कर दिया। दादर जाने वाले मार्ग का नाला पानी भरने से ऐसा बौराया की रवि शंकर नगर कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। आसपास की बस्तियों में भी पानी घुस गया। परेशान लोग घर से बाहर निकले और एक दूसरे का हाल जाना।

बरसात के कारण बुधवार की सुबह स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चे और दफ्तर में काम करने वालों को घर व बस्ती से निकलने में काफी कठिनाई हुई। पानी भरने और बिजली गुल होने की तकलीफ से दो-चार हो रहे लोगों ने पानी की उचित निकासी ना हो पाने को इस विपदा का कारण बताया है

error: Content is protected !!