Home KORBA कोरबा शहर में तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित,आम जनता को...

कोरबा शहर में तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित,आम जनता को होना पड़ रहा परेशान,वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में खामी आने से स्थिती हुई निर्मित

0
137

Acn18.com/नगर निगम कोरबा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई ठप्प हो गई है। पानी नहीं आने से हाहाकार की स्थिती निर्मित हो गई है। पानी नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण लोग दूसरों के घरों से पानी लाने को मजबूर है। बताया जा रहा है,कि कोहड़िया स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खामी आ जाने के कारण यह स्थिती निर्मित हुई है। कहा तो यह भी जा रहा है,कि व्यवस्था सुधरने में अभी एक से दो दिन का समय लगेगा।

error: Content is protected !!