Home KORBA पसान पीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्य को जारी किया गया नोटिस,अस्पताल से...

पसान पीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्य को जारी किया गया नोटिस,अस्पताल से गैरमौजूद रहने का मामला,सीएचओ ने की कार्रवाई

0
124

Acn18.com/कोरबा के स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान के डॉक्टर दुश्यंत कश्यप को शोकॉज नोटिस जारी करने के साथ ही उनका वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है। इतना ही नहीं एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी को भी नोटिस भेजा है। दोनों के उपर अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने का आरोप है। बताया जा रहा है,कि पिछले दिनों सर्पदंश के एक मामले के साथ ही छात्रावास में रहने वाले दो बच्चों के पैर में मरे हुए सांप का अंश चुभ गया था। दोनों ही मामलों में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से गैरमौजूद थे,जिसे विभाग ने काफी गंभीरता से लिया और यह कार्रवाई की।

error: Content is protected !!