spot_img

पुणे में 57 साल बाद 114mm बारिश:गुजरात के 10 जिलों में बाढ़, सूरत में 1 लाख लोग प्रभावित; आज 18 राज्यों में अलर्ट

Must Read

महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों पर NDRF, वहीं, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा और सांगली में SDRF की तैनाती की गई है। पुणे में 24 घंटे में 114 मिमी बारिश हुई। यह 66 साल में तीसरा हाईएस्ट रहा।

- Advertisement -

इससे पहले 19 जुलाई 1958 को 24 घंटे में 130.4 मिमी और 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यहां आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

वहीं, गुजरात तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 955 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

उधर, दिल्ली में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -