Home देश दुनिया UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​:गोरखपुर में NDRF...

UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे​​​​​​​:गोरखपुर में NDRF तैनात, मुंबई में 10 घंटे में 101mm बारिश; 13 राज्यों में अलर्ट

0
126

eod 8 1721357254उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है।

गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

error: Content is protected !!