acn18.com कोरबा / कोरबा के बालको स्थित भदरापारा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम महेश राम यादव था। बताया जा रहा है,कि महेश पिछले सात दिनों से घर नहीं आ रहा था। फोन करने पर भी उसके द्वारा किसी तरह का जवाब नहीं दिया जा रहा था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।



