Home Uncategorized आंधी-तुफान के कारण महिला के उपर टूटकर गिरी पेड़ की डाल,गंभीर रुप...

आंधी-तुफान के कारण महिला के उपर टूटकर गिरी पेड़ की डाल,गंभीर रुप से हुई घायल

0
111

acn18.com कोरबा / कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत फत्तेगंज गांव में रहने वाली महिला के उपर एक भारी-भरकम पेड़ की डाल टूटकर गिर गया,जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। डायल 112 की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पता में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि महिला अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और आंधी तुफान चलने लगी,तभी घर पर मौजूद पेड़ की भारी-भरकम डाल उस पर गिर गई। हादसे में बुरी तरह से घायल महिला ने मदद के लिए डायल 112 को फोन किया,मौके पर पहुंचर 112 की टीम ने उसे करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया,जहां उसका उपचार जारी है।