Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में कल से भारी वर्षा का यलो अलर्ट:आज रायपुर-बिलासपुर-सरगुजा संभाग में...

छत्तीसगढ़ में कल से भारी वर्षा का यलो अलर्ट:आज रायपुर-बिलासपुर-सरगुजा संभाग में हल्की बारिश के आसार; 24 घंटे में भोपालपटनम में सबसे ज्यादा बारिश

0
127

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में 26 जून से मानसून की गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड गया।

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से छाया हुआ है, लेकिन सोमवार को रायपुर और आसपास के जिलों में मौसम ड्राई रहा। इसकी वजह से बारिश नहीं हुई। हालांकि आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग के जिलों में आज बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

सरगुजा संभाग के जिलों में आज बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

26 और 27 जून को बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर समेत प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 जून को मौसम विभाग ने पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 27 जून को गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे में यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक भोपालपटनम में 150 मिलीमीटर, अहिवारा में 60 मिलीमीटर, खैरागढ़ में 40 मिलीमीटर, राजिम, डोंगरगढ़ ,बेलतरा में 30 मिलीमीटर, पलारी, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, पेंड्रा, खरोरा में 20 मिलीमीटर, महासमुंद, बसना, सरायपाली और रायगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सोमवार को ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 26.3 डिग्री रहा। बिलासपुर में दिन का पारा 33.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। पेंड्रा, अंबिकापुर और जगदलपुर में दिन का टेंपरेचर 33.4 डिग्री रहा। दुर्ग में दिन का पारा 35.2 डिग्री और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

बिलासपुर जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है। बावजूद इसके गर्मी और उसम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार सुबह शहर में रुक-रुककर वर्षा हुई, इसके बाद भी पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग बेचैन होते रहे। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बस्तर संभाग में आज भी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद लगातार दूसरे दिन भी बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बीजापुर में जमकर बारिश हुई। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग ने आज भी बस्तर में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुकमा जिले में 36.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।