spot_img

इटली के पास भूमध्य सागर में बड़ा हादसा, दो नाव डूबा, 60 लापता

Must Read

acn18.com इटली / इटली के दक्षिणी समुद्री तट पर दो नावों के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने यह जानकारी दी। एक नाव लीबिया से रवाना और दूसरी तुर्किये से रवाना हुई थी। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।

- Advertisement -

नाव के डेक में फंसे मिले 10 शव

नादिर बचाव नाव का संचालन करने वाले जर्मन सहायता समूह RESQSHIP ने जानकारी दी है कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला है। इनमें दो बेहोश थे। नाव के निचले डेक में 10 शव फंसे मिले। सहायता समूह ने बताया कि जीवित बचे लोगों को इतालवी तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है।

यहां हुआ दूसरा हादसा

दूसरी नाव दुर्घटना इतालवी क्षेत्र कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में हुई। यह नाव तुर्किये से रवाना हुई थी। मगर आग लगने के बाद समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 66 लोग लापता हैं। एक महिला का शव मिला है। वहीं 11 लोगों को इतालवी तटरक्षक बल ने बचा लिया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 8 गाड़ियां बहीं:दिल्ली में एक दिन में 4 महीने जितनी बारिश, 8 लोगों की मौत

ACN18.COM नई दिल्ली/ देशभर में कुछ राज्यों को छोड़कर मानसून लगभग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। उत्तराखंड में...

More Articles Like This

- Advertisement -