Home Uncategorized छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव…नए सिरे से परिसीमन होगा:70 से कम वार्डों वाले...

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव…नए सिरे से परिसीमन होगा:70 से कम वार्डों वाले निकायों की सीमा बदलेगी; राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

0
72

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने नए सिरे से वार्डों का परिसीमन करने के लिए कहा है। इसे लेकर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर को आदेश जारी कर दिया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस. ने आदेश में कहा है कि, 2011 की जनगणना के बाद से जनसंख्या में वृद्धि हो चुकी है। इसे देखते हुए वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना जरूरी है।

7b77a603 f3f9 4c6d a5cb da29467a5123 1718117071
2d8ca10d 544b 41f9 aa9b e3d10b3cb52e 1718117081

जहां 70 से कम वार्ड, वहां होगा परिसीमन

अब चुनाव से पहले निगमों, नगर पालिकओं और नगर पंचायतों का परिसीमन भी कराया जाएगा। रायपुर समेत जिन नगर निगमों में वार्डों की संख्या 70 है वहां परिसीमन नहीं होगा। इससे कम वार्ड वाले निकायों के वार्डों की सीमा नए सिरे से तय होंगी। प्रदेश में 184 निकाय हैं। इनमें से 169 में ही चुनाव होंगे। बाकी 15 निकायों का कार्यकाल 2025 में पूरा होगा।

क्या होगा परिसीमन में
वार्ड की चारों दिशा से सीमाएं जांची जाएगी। वार्ड की जनसंख्या देखी जाएगी। उनमें मकान-दुकान की स्थिति। वहां रहने वाले लोगों की जाति अनुसूचित जाति-जनजाति के आंकड़ों को विभाग को भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर वार्ड के मुहल्लों को आस-पास के छोटे वार्ड में जोड़कर उनका वार्ड नंबर बदला जा सकता है।

इस बार जनता चुन सकती है मेयर

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि, लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंगे। सभी एंगल पर विचार करने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।