spot_img

ग्वालियर में भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

Must Read

ग्वालियर। भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्र‍ताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।

- Advertisement -

खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 वर्षीय अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहुलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनकी आत्महत्या की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पड़ताल के लिए पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महिला कोच में पुरुष कर रहे थे सफर रेलवे आरपीएफ द्वारा स्टेशन में 7 लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही, महिला को दी...

Acn18.comकोरबा/ कोरबा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा...

More Articles Like This

- Advertisement -