Home KORBA चलो आयुर्वेद मिशन की ओर के तहत 10 जून को होगा स्वर्ण...

चलो आयुर्वेद मिशन की ओर के तहत 10 जून को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन

0
125

Acn18.com/चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा श्री शिव औषधालय एम.आई.जी 20, आर.पी.नगर फेस 2 निहारिका में दिनांक 10 जून 2024 सोमवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने हेतु मो.नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है। जिससे बच्चों को असुविधा न हो और इस भीषण गर्मी में ज्यादा देर प्रतीक्षा न करनी पड़े।

error: Content is protected !!