Home Uncategorized नारायणपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों का हमला:इरकभट्टी कैंप पर 4...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों का हमला:इरकभट्टी कैंप पर 4 BGL दागे, 1 फटा, जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली;सर्च ऑपरेशन जारी

0
102

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर कुल 4 BGL दागे हैं, जिसमें एक BGL मौके पर ही फटा। कैंप के जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अबूझमाड़ के इरकभट्टी में सुरक्षाबलों का संयुक्त कैंप स्थापित किया गया है। बुधवार की आधी रात नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर एक के बाद एक 4 देसी BGL दागे। इसमें एक तो मौके पर ही फट गया। बाकी नहीं फटे।

धमाके की आवाज से अलर्ट हुए जवान

धमाके की आवाज सुनते ही कैंप के सारे जवान अलर्ट होकर मोर्चा संभाल लिए। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। वहीं आज गुरुवार सुबह से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सड़क निर्माण काम से बौखलाहट

अफसरों का कहना है कि यहां कैंप खुलने के बाद कुतुल तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इलाके में विकास पहुंच रहा है। इसलिए नक्सली बौखलाए हुए हैं। किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!