spot_img

36 घंटे से धनवारपारा में नहीं है बिजली,आक्रोशित लोगों ने देर रात वितरण कंपनी के कार्यालय में खोला मोर्चा। देखिए वीडियो।

Must Read

Acn18.com/प्रदेश के साथ ही कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कोरबा जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। हालात किस कदर गंभीर है,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि शहर के बीच धनवार पारा में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। गर्मी से परेशान धनवार पारा के लोग बीती रात तुलसीनगर स्थित विद्युत वितरण विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंच गए और मौके पर ही धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धनवार पारा वही क्षेत्र हैं जहां प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व महापौर जोगेश लांबा निवास करते है। लोगों के प्रदर्शन से वितरण कंपनी के अधिकारियों के हांथ पांव फूल गए।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वक्फ कानून आज से लागूः पश्चिम बंगाल में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, गाड़ियां जलाई; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़े

Acn18. Com.वक्फ संशोधन कानून मंगलवार से देशभर में लागू कर दिया गया है। गृहमंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।...

More Articles Like This

- Advertisement -