Home KORBA तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

0
112

Acn18.com/जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अपचारी है,जो घूम घूमकर दुपहिया वाहन समेत अन्य सामानों की चोरी किया करते थे। लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और जिले के अलग अलग ईलाकों से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो बुलेट वाहन,एक एचएफ डीलक्स बाइक,एक पल्सर बाइक,एक लैपटॉप दो कैमरा बरामद किया है। तीनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!