Home KORBA तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत,रिस्दा भदरापारा क्षेत्र में सामने आई...

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत,रिस्दा भदरापारा क्षेत्र में सामने आई घटना

0
105

Acn18.com/नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है,जहां रिस्दा भदरापारा में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह था,जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था। नहाने के दौरान वह पानी के गहराईयों में समाने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारीर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। महेंद्र के शव को पानी से बाहर निकाला गया फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर उसकी लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया।

error: Content is protected !!