spot_img

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने कांग्रेस जॉइन की:ऊंचाहार से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव; राहुल बाराबंकी और शाह अमेठी में करेंगे प्रचार

Must Read

Acn18.com स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया है। स्वामी प्रसाद के साथ ही उत्कर्ष ने कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।उत्कर्ष मौर्य ऊंचाहार सीट दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में विधानसभा चुनाव के वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में थे, उन्होंने अखिलेश यादव से बेटे के लिए टिकट मांगा था। हालांकि, टिकट नहीं मिला था।स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ कर आरएसएसपी नाम से नई पार्टी बनाई है। ऊंचाहार विधानसभा रायबरेली लोकसभा में हैं। ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय ने शुक्रवार को भाजपा जॉइन की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती स्नेह सम्मेलन: गौरवशाली इतिहास, उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान और विकास का संकल्प

Acn18.comकोरबा/ तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न साहू समाज का इतिहास हमेशा से सेवाभावी...

More Articles Like This

- Advertisement -