Home छत्तीसगढ़ जयपुर के 6 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी:जयपुर ब्लास्ट की...

जयपुर के 6 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी:जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल

0
154

जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर राजधानी के 6 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल को सुबह-सुबह मेल के जरिए स्कूल की बिल्डिंग में बम होने की सूचना दी। आनन-फानन में सारे स्कूल को खाली करवाया गया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। सभी स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाला गया है। पुलिस मेल करने वाले व्यक्ति की ईमेल आईडी की जानकारी निकाल रही है।

एक दिन पहले जयपुर समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।