Home छत्तीसगढ़ जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, 10 दिन से थी...

जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, 10 दिन से थी लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
66

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के जंगल में 10 दिनों से लापता महिला की सड़ी- गली अवस्था में निर्वस्त्र लाश मिली है। मृतिका के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के शंभूपीपर का है।

बताया जा रहा है कि मृतिका संपतिया धुर्वे मध्यप्रदेश के मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। महीने भर पहले इलाज कराने के लिए कबीरधाम जिला के लरबक्की गांव अपने मायके आई थी। इसी दौरान महिला 1 मई को अचानक घर से लापता हो गई।

जमीन पर निर्वस्त्र महिला की लाश पड़ी

परिजनों ने महिला की बहुत खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। तरेगांव थाने में महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगभग 10 दिन बाद शुक्रवार शाम जंगल से लकड़ी काट कर लौट रहे ग्रामीणों को बदबू आई। पास जाकर देखा तो जमीन पर निर्वस्त्र महिला की लाश पड़ी थी।