Home छत्तीसगढ़ EVM में वोट डालते बनाया VIDEO:पार्टी विशेष के पक्ष में की मतदान...

EVM में वोट डालते बनाया VIDEO:पार्टी विशेष के पक्ष में की मतदान की अपील; गोपनीयता भंग करने पर केस दर्ज

0
101

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने EVM पर वोट डालते हुए वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने की अपील की भी गई है। नोडल अफसर ने इसे मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला माना और शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी।

image

एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के भीतर किसी ने वोट डालते हुए EVM का वीडियो बना लिया। साथ ही VVPAT की स्लीप का वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में पार्टी विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की गई।

निर्वाचन आयोग ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और निर्वाचन ऑफिस के नोडल अधिकारी को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद नोडल अफसर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने धारा 128 और 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!