Home KORBA आरसीबी की भिड़ंत आज गुजरात टाइटंस से, ऐसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 टीम,...

आरसीबी की भिड़ंत आज गुजरात टाइटंस से, ऐसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 टीम, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

0
127

आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच फैंस को कांटे की टक्कर की उम्मीद है। इस सीजन यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

RCB vs GT फैंटेसी टिप्स

मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसी, रजत पाटीदार और विल जैक्स किसी भी टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा, आप अपनी टीम में मोहम्मद सिराज, कैमरून ग्रीन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राशिद खान और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनके अलावा, आप अपनी Dream 11 टीम में शाहरुख खान, डेविड मिलर और नूर अहमद जैसे खिलाड़ियों को भी रख सकते हैं।

RCB vs GT पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु की पिच वैसे तो बल्लेबाजी के लिहाज से मददगार है। इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर बड़ा स्कोर डिफेंड करना भी काफी मुश्किल होता है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होता है।

error: Content is protected !!